पोर्ट ब्लेयर, दो मार्च (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 10,019 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
इसमें कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब आठ मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटों में तीन मरीजों सहित कुल 9,882 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।
कोविड-19 से किसी और मरीज की मौत नहीं होने के कारण महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 129 बनी हुई है।
प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए सात लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है, और 3.02 लाख लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण किया जा चुका है।
भाषा
प्रशांत मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
