scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमप्र के सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

मप्र के सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

Text Size:

सिवनी, सात अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बंडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर श्रीवनी फिल्टर प्लांट चौराहे के पास मंगलवार सुबह हुई।

बंडोल थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के भंडारा की रहने वाली तरूणा दमाहे (48) और बालाघाट के रामपायली निवासी प्रफुल्ल ठाकरे (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

जंघेला ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार प्रफुल्ल और तरूणा के सिर में गंभीर चोट लगी और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments