जयपुर,15 फरवरी (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में रविवार सुबह एक मोटरसाइकिल सामने से आ रही निजी से टकरा गई जिससे दो पहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुड़ा एंदला थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शिव नारायण ने बताया कि मृतकों की पहचान खौड़ निवासी गिरधारी (46) और श्रवण (38) के तौर पर हुई है। वहीं चांगवा गांव निवासी भैराराम जख्मी है।
पुलिस ने बताया महाशिवरात्रि पर तीनों मोटरसाइकिल से परशुराम महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे और खौड़ से करीब एक किलोमीटर दूर मामाजी मंदिर के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गिरधारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि श्रवण ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल भेराराम को बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
भाषा बाकोलिया नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
