scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 20 गिरफ्तारियां

दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 20 गिरफ्तारियां

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह तुर्कमान गेट पर हुई पथराव की घटना के सिलसिले में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया और इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 20 हो गई है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हिंसा भड़काने में भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ को गिरफ्तार करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद इमरान (34), अदनान (28), मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्ला (23), मोहम्मद आरिब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अतहर (20), शाहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ ​​राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल(20), मोहम्मद आमिर हमजा (22), मोहम्मद उबैदुल्ला (26), फहीम (30) और मोहम्मद शहजाद (29) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि तुर्कमान गेट क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘इलाके पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी और व्यापक सीसीटीवी निगरानी की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।’

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments