scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के एक परिवार के दो सदस्यों की ओमान में तट के निकट डूबकर मौत

महाराष्ट्र के एक परिवार के दो सदस्यों की ओमान में तट के निकट डूबकर मौत

Text Size:

सांगली (महाराष्ट्र), 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के सांगली जिले से संबंध रखने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति और उसके छह साल के बेटे की ओमान में एक तट के निकट डूबकर मौत हो गई जबकि बेटी लापता है। परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शशिकांत महामने, उनकी पत्नी और बच्चे श्रेया (9) और श्रेयस (6) दुबई में रहते थे और रविवार को एक दिन के लिए पड़ोसी देश ओमान गए थे। महामने के भाई ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि परिवार सांगली जिले के जठ से संबंध रखता था। शशिकांत दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार श्रेया और श्रेयस जब पानी में खेल रहे थे तो एक जोरदार लहर उन्हें बहाकर ले गई। उन्हें बचाने के दौरान शशिकांत भी डूब गए।

घटना के बारे में पता चलने के बाद दुबई गए उनके भाई ने कहा कि शशिकांत और उनके बेटे के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि बेटी की तलाश जारी है।

रॉयल ओमान पुलिस ने ट्वीट किया कि लापता बच्ची की तलाश जारी है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments