scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशबिहार में घर की दीवार ढहने से दो लोगों की मौत, छह घायल

बिहार में घर की दीवार ढहने से दो लोगों की मौत, छह घायल

Text Size:

औरंगाबाद (बिहार), 15 मार्च (भाषा) बिहार के औरंगाबाद जिले में एक घर की दीवार ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अखिलेशवर यादव (55) और सत्यनारायण यादव (65) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ओबरा इलाके में शनिवार रात एक शादी समारोह के लिए लोग इकट्ठा हुए थे और तभी यह घटना हुई।

ओबरा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, जिस घर में शादी समारोह था, उसकी दीवार अचानक उन लोगों पर गिर गई।

कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।’’

कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments