scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशमेघालय में बारिश के बाद भूस्खलन से दो की मौत, कई घर बहे

मेघालय में बारिश के बाद भूस्खलन से दो की मौत, कई घर बहे

Text Size:

शिलांग, पांच अप्रैल (भाषा) मेघालय में बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कई घर और वाहन बह गए तथा कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान भूस्खलन की सात घटनाएं हुईं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि ईस्ट खासी हिल्स जिले के मौलात गांव में रोहित क्षीयर (14) और दिलीबोन तांगसांग (35) नामक दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, उम्ब्लाई गांव में भूस्खलन से दो घर और दो दुकानें बह गईं।

अधिकारी के मुताबिक, थांगबनाई-मौलिंगोत सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा एक वाहन बह गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर से मलबा हटाने का काम जारी है।

अधिकारी के अनसार, लिंगशिंग गांव में भूस्खलन से पांच घर बर्बाद हो गए और एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जबकि वहिंगडोह में वहुमखराह नदी के पास भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

भाषा यश पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments