scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशदिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत

दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो मार्च (भाषा) दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात की है जब एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिसमें चार दोस्त गाजियाबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चारों गंगा नदी में स्नान करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गौरव (32) और अनिकेत (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नवीन त्यागी और हरपाल इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments