लुधियाना, सात फरवरी (भाषा) पंजाब में लुधियाना अदालत परिसर के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच झड़प में दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस झड़प के पीछे दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने का संदेह है।
पुलिस के अनुसार हिमांशु और जसप्रीत सिंह एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे, तभी उनकी दूसरे पक्ष के साथ तीखी बहस हो गई जिसमें उन्हें गोली मार दी गई।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और स्थिति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
भाषा अविनाश नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
