scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशरांची में आभूषण चोरी के आरोप में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

रांची में आभूषण चोरी के आरोप में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 14 फरवरी (भाषा) रांची में आभूषण चोरी और घरों में सेंधमारी के कई मामलों के सिलसिले में एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाल के दिनों में नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में तीन घरों में सेंधमारी और आभूषण चोरी के मामलों में आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनमें से दो घटनाएं 20 और 31 जनवरी को दर्ज की गईं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, ‘हमने ऐसे तीन मामलों में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 200 ग्राम से अधिक सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।’

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए आभूषणों का बाजार मूल्य 16 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि तीन अन्य लोग भी इस अपराध में शामिल थे और अभी भी फरार हैं।

पुष्कर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए आभूषण कांटा टोली चौक स्थित ‘मां ज्वैलर्स’ नामक दुकान पर बेचे गए थे।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments