साहिबगंज/गुमला, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी में दो भाई डूब गए, जबकि गुमला जिले में एक कुएं से एक लड़के का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि डूबने की घटना राजमहल पुलिस थाना क्षेत्र के योगिचक सरकंडा गांव में हुई। उसने बताया कि वे बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थे।
दोनों भाइयों की उम्र आठ और नौ साल बताई जा रही है।
राजमहल पुलिस थाना प्रभारी हुसनैन अंसारी ने बताया, ‘दोनों पीड़ितों के शव शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से नदी से निकाले गए।’’
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का परिवार तीन साल बाद मुंबई से छुट्टियां मनाने गांव लौटा था। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
एक अलग घटना में, शुक्रवार को गुमला सदर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत केसिपारा गांव में एक कुएं से आठ वर्षीय एक लड़के का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि वह 10 मार्च से लापता था।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
