उज्जैन, 20 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक सरकारी बाल सुधार गृह से मंगलवार को दो लड़के फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नागझिरी थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर 13 और 15 साल के लड़के शौचालय की ग्रिल तोड़कर भाग गए।
शहर की पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्वेता गुप्ता ने कहा कि एक लड़के को तीन महीने पहले ही सुधार गृह लाया गया था जबकि दूसरा पिछले एक साल से वहां बंद था।
उन्होंने कहा कि एक लड़के ने पहले देर रात बाथरूम जाने की अनुमति प्राप्त की और लोहे की ग्रिल तोड़कर भाग गया जबकि कुछ देर बाद दूसरा लड़का भी इसी तरह भाग निकला।
अधिकारी ने बताया कि बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
भाषा सं. ब्रजेन्द्र नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
