scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहराजगंज में 20 किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज में 20 किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज, 14 मार्च (भाषा) महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके में दो व्यक्तियों को 20 किलोग्राम से अधिक चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि महराजगंज के बेचू (28) और संजीव कुमार (26) बीती रात श्यामदेउरवा इलाके के बाबा मंदिर के पास घूम रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने नियमित जांच के लिए रोका।

उन्‍होंने बताया कि दोनों के कब्जे से उपरोक्‍त चरस बरामद किया गया। गुप्ता ने कहा कि पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी में उनकी जड़ों का पता लगा रही है।

उन्‍होंने कहा कि गिरोह का एक अन्य सदस्य भागने में सफल रहा और उसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों पर अवैध मादक पदार्थ रखने से संबंधित एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments