scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशफरीदाबाद में बार प्रबंधक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

फरीदाबाद में बार प्रबंधक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Text Size:

फरीदाबाद, 16 अप्रैल (भाषा) फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक बार प्रबंधक की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के झाड़सा स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी अभिषेक (23) और रोहित (23) के रूप में हुई है।

इसने बताया कि मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने ‘अहाता’ प्रबंधक आदेश (30) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित ‘कम्युनिटी सेंटर’ में उसकी भांजी की शादी थी। आधी रात के आसपास वह और उसका भतीजा पास की शराब की दुकान पर शराब लेने गए, लेकिन दुकान बंद थी, जिसके बाद उसने दुकान से सटे अहाते का दरवाजा खटखटाया, जिस पर आदेश बाहर आया। दोनों ने उससे शराब मांगी, लेकिन उसने दुकान बंद होने की बात कही।

इसी बात पर कहासुनी होने के बाद यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश का निवासी था और सेक्टर-3 में एक ‘अहाता’ का प्रबंधन करता था।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments