scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशपूर्वी दिल्ली में एलपीजी रिसाव के कारण ढाई साल की बच्ची की मौत

पूर्वी दिल्ली में एलपीजी रिसाव के कारण ढाई साल की बच्ची की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में किराए के फ्लैट में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय उसकी बड़ी बहन बेहोश हो गई। ऐसा संदेह है कि वहां रखे एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण यह घटना हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में किसी अन्य आशंका की जांच के लिए पोस्टमार्टम के वास्ते डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया गया है, हालांकि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने पुष्टि की है कि मौत एलपीजी गैस रिसाव के कारण हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार, एलपीजी ऑक्सीजन से भारी होने के कारण जमीन के पास जमा हो जाती है और छोटे बच्चों के फेफड़ों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर गाजीपुर स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में हुई। पुलिस को दो बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों बच्चों को नोएडा के सेक्टर-11 के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित किया, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत स्थिर पाई गई और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

भाषा

खारी नेत्रपाल

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments