scorecardresearch
Tuesday, 23 December, 2025
होमदेशमणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 23 ​​दिसंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक को सोमवार को क्वाकेइथेल स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को तक्येल कोलोम लेइकाई लेइराक-6 से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों पर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में, सुरक्षा बलों ने सोमवार को तेंगनोपाल जिले के कोनाइतोंग और पेल्यांग पहाड़ी शृंखला से संचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन डब्ल्यूटी सेट और दो मोर्टार भी बरामद किए।

मणिपुर में करीब ढाई साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से तलाश अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments