scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशनोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), आठ मार्च (भाषा) नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में सोमवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने निक्को मोड़ के पास से तारा तथा शक्ति नाथ झा को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने करीब सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सूरजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को गांजे की पुड़िया बेचते थे।

सिंह ने बताया कि अवैध रूप से गांजा बेचने वाले गिरोह का सरगना तारा है और वह बिहार से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments