scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशतुनिषा की मौत का मामला: शीजान खान की पुलिस हिरासत एक दिन और बढ़ाई गई

तुनिषा की मौत का मामला: शीजान खान की पुलिस हिरासत एक दिन और बढ़ाई गई

Text Size:

पालघर (महाराष्ट्र), 30 दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शुक्रवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी।

खान का पहले का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने अदालत से कहा कि शर्मा की मां द्वारा लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए उसे और समय चाहिए।

शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को एक टीवी शो के सेट पर थप्पड़ मारा था। उनकी मां ने दावा किया कि वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था और चाहता था कि वह हिजाब पहने।

अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

टीवी सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में लटकी मिली थीं।

शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका ‘इस्तेमाल’ किया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments