scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशमंडी में फसल के पास फुटपाथ पर सो रहे किसान पर ट्रक चढ़ा, मौत

मंडी में फसल के पास फुटपाथ पर सो रहे किसान पर ट्रक चढ़ा, मौत

Text Size:

मंदसौर (मध्य प्रदेश), 13 जून (भाषा) जिले की स्थानीय मंडी में रिवर्स होते समय एक मिनी ट्रक का पहिया फुटपाथ पर सो रहे एक किसान पर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाईडी नगर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सोनी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की जब मिनी ट्रक रिवर्स करने के दौरान फुटपाथ पर अपनी फसल के पास सो रहे किसान दिनेश मालवीय (32) पर चढ़ गया। इससे दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर उसके चालक शुभम (20) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments