scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशटीआरएस नेता 27 जून को यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे

टीआरएस नेता 27 जून को यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे

Text Size:

हैदराबाद, 26 जून (भाषा) तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के टी रामाराव सोमवार को राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामा राव पहले ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव और टीआरएस के कुछ सांसद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि केसीआर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के वास्ते विपक्षी दलों की बैठक में भाग नहीं लिया, लेकिन तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी ने सिन्हा की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments