scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा की छात्रा के सह-जीवन साथी ने उसके साथ की बर्बरता: युवती की मां का आरोप

त्रिपुरा की छात्रा के सह-जीवन साथी ने उसके साथ की बर्बरता: युवती की मां का आरोप

Text Size:

गुरुग्राम, 22 फरवरी (भाषा) त्रिपुरा की 19-वर्षीय एक युवती पर उसके सह-जीवन साथी द्वारा हमले के कुछ दिनों बाद, उसकी मां ने आरोप लगाया कि युवक ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके उसके निजी अंगों को भी जला दिया और उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और उसे पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी से ऑनलाइन दोस्ती की थी और उससे शादी करने का वादा किया था।

पुलिस के मुताबिक, युवती की हालत अब स्थिर है।

दिल्ली के नरेला निवासी आरोपी शिवम (19) को बादशाहपुर थाने में उसके खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

युवती की मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने दावा किया कि 16 फरवरी को रात लगभग 10 बजे, उनकी बेटी ने फोन पर सूचना दी।

युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और उसे प्रताड़ित किया। उन्होंने आरोपी पर उनकी बेटी को पेशाब पीने के लिए मजबूर करने और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करके उसके निजी अंगों को जलाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी पर भी कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद युवती की मां ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया, जिसने उनकी बेटी को बचाया।

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि शिवम ने युवती से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

दोनों पिछले कुछ महीनों से सेक्टर 69 में एक पेइंग गेस्ट आवास में एक साथ रह रहे थे। इस अवधि के दौरान, उसने धोखाधड़ी का संदेह करने के बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘बलात्कार और हमले के आरोप पहले ही प्राथमिकी में जोड़े जा चुके हैं और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।’

पुलिस ने कहा था कि 19 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी ने युवती पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की मां का फोन आने पर पुलिस फ्लैट पर पहुंची और उसे बचाया।

पुलिस ने कहा कि युवती को शुरू में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली में भर्ती कराया गया था और वर्तमान में वह सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments