scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशत्रिपुरा, मिजोरम के बीच प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का काम 45 प्रतिशत पूरा: अधिकारी

त्रिपुरा, मिजोरम के बीच प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का काम 45 प्रतिशत पूरा: अधिकारी

Text Size:

आइजोल, 15 जनवरी (भाषा) त्रिपुरा और मिजोरम के बीच प्रस्तावित प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का काम तेजी से जारी है और इसका 45 प्रतिशत काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस परियोजना को क्रियान्वित कर रही इंद्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (आईजीजीएल) कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड के तहत 119.5 किमी की इस परियोजना के दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

पाइपलाइन की शुरुआत त्रिपुरा के पानीसागर टर्मिनल से होगी, जो कान्हमून, जॉलनुआम, कावर्थाह, तुइदाम और डारलक से होते हुए मिजोरम के मामित तक पहुंचेगी। इसके बाद वह लेंगटे से होते हुए आइजोल से 21 किमी दूर सिमहुई टर्मिनल पर खत्म होगी।

अधिकारियों ने बताया कि त्रिपुरा प्राकृतिक गैस नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनजीसीएल) शहर में सिमहुई टर्मिनल से प्राप्त गैस को आइजोल के घरों तक पहुंचाएगा।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बी लालछानजोवा ने बुधवार को राजधानी त्रिपुरा का दौरा किया और परियोजना का निरीक्षण किया।

लालछानजोवा ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से राज्य में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और साथ ही नए उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने आईजीजीएल और त्रिपुरा प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (टीएनजीसीएल) के अधिकारियों से निर्धारित समय में इस परियोजना को पूरा करने का आग्रह किया।

भाषा ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments