scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशत्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट की सराहना की, इसे देश के विकास के लिए ‘दूरदर्शी दस्तावेज’ बताया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट की सराहना की, इसे देश के विकास के लिए ‘दूरदर्शी दस्तावेज’ बताया

Text Size:

अगरतला, एक फरवरी (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे एक ‘‘दूरदर्शी दस्तावेज’’ बताया, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक स्पष्ट दृष्टिकोण प्रदान करता है।

साहा ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और कहा कि यह अगले 25 वर्षों में समावेशी एवं टिकाऊ विकास के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण, विश्व स्तरीय अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बजट में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण, युवाओं की आकांक्षाओं और किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ये उपाय गांवों, कस्बों और शहरों के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments