scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशत्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आदिवासी परिषद चुनाव में जीत पर टिपरा मोथा पार्टी को बधाई दी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आदिवासी परिषद चुनाव में जीत पर टिपरा मोथा पार्टी को बधाई दी

Text Size:

अगरतला, 17 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर बधाई दी।

प्रद्युत देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा ने 28 में से 24 सीट पर जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाकी चार सीट जीतीं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस लगातार दूसरी बार अपना खाता खोलने में असफल रहीं।

मुख्यमंत्री साहा ने फेसबुक पर लिखा, “भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में उनके साहस, कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा, “सभी विजेताओं को बधाई, और टिपरा मोथा पार्टी को उसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments