scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशतृणमूल के सिलीगुड़ी से उम्मीदवार गौतम देब ने 4.52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की

तृणमूल के सिलीगुड़ी से उम्मीदवार गौतम देब ने 4.52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की

Text Size:

कोलकाता, पांच अप्रैल (भाषा) सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देब ने अपनी चल और अचल संपत्ति कुल मिलाकर 4.52 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है और कहा है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

सिलीगुड़ी के महापौर देब ने निर्वाचन आयोग को नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे में बताया कि उनकी चल संपत्ति 1.58 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 2.94 करोड़ रुपये है, जिसमें तीन मंजिला एक इमारत भी शामिल है।

तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी आपराधिक मामले में कभी दोषी ठहराया गया है।

आयकर रिटर्न के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी वार्षिक आय 18.02 लाख रुपये रही, जबकि 2023-24 में यह 15.32 लाख रुपये थी।

देब ने बताया कि उनके पास 1.03 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 30,000 रुपये नकद हैं।

तृणमूल ने इस विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें सिलीगुड़ी से उम्मीदवार बनाया है, जबकि 2021 में वह डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट से चुनाव हार गए थे।

कानून में स्नातक डिग्री धारक देब ने बताया कि उनकी आय के स्रोत कानूनी परामर्श, पूर्व विधायक के रूप में पेंशन, किराये से आय और बैंक ब्याज हैं।

भाषा गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments