scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशतृणमूल कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी: पार्टी सूत्र

तृणमूल कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी: पार्टी सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा ने ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने से संबंधित प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्षी सदस्यों के एक नोटिस को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। बिरला पर ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ तरीके से कार्य करने का आरोप है।

विपक्ष के कम से कम 118 सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समय सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं देने के साथ-साथ बजट सत्र के पहले चरण में आठ सांसदों को निलंबित करने के लिए नोटिस प्रस्तुत किया था।

तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने इससे पहले नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments