scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशतृणमूल ने मोदी के खुले पत्र का तीखी और व्यंग्यात्मक शैली में दिया जवाब

तृणमूल ने मोदी के खुले पत्र का तीखी और व्यंग्यात्मक शैली में दिया जवाब

Text Size:

(शीर्षक में सुधार के साथ रिपीट)

कोलकाता, 26 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के लोगों को लिखे गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खुले पत्र के जवाब में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बृहस्पतिवार को सधे हुए अंदाज में तीखी और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये उनके दावों और वादों का खंडन करके आगामी राज्यसभा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

प्रतिक्रिया देने के तहत ‘बंगाल की जनता के सम्मुख मेरी स्पष्ट स्वीकारोक्ति’ शीर्षक से लिखे गए एक पत्र में तृणमूल ने उसी शैली और पृष्ठभूमि का प्रयोग किया जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री द्वारा अपने पत्र में किया गया था।

यहां तक ​​कि मूल पत्र की तर्ज पर तृणमूल द्वारा लिखे गये पत्र में पृष्ठ के निचले भाग में मोदी की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया और लिखा गया है, ‘‘वह पत्र जो नरेन्द्र मोदी आपको कभी नहीं भेजेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने 23 फरवरी को बंगाल की जनता से भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक खुले पत्र के माध्यम से संपर्क साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के वर्तमान शासन में राज्य के विभिन्न वर्गों के नागरिकों को जिस पीड़ा और विश्वासघात का सामना करना पड़ रहा है उससे वह मर्माहत हैं। उन्होंने मतदाताओं से ‘सेवा करने का अवसर’ देने की अपील की।

भाषा संतोष माधव

माधव

माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments