scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशतृणमूल कांग्रेस के पोस्टर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Text Size:

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि शहर में लगाए गए तृणमूल कांग्रेस के खुद को ‘नये एवं बेहतर’ दिखाने वाले पोस्टर भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार इसके वरिष्ठ नेताओं के मामलों से लोगों का ध्यान भटकाने का एक प्रयास है।

कोलकाता में भाजपा के एक कार्यक्रम से इतर प्रधान ने संवाददाताओं से कहा कि सत्तारूढ़ दल के पोस्टर भ्रष्टाचार के आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के इन आरोपों को भी ‘‘निराधार’’ करार दिया कि भाजपा द्वारा राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रधान ने कहा, ‘‘अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो कानून अपना काम करेगा। राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के आरोप निराधार हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से (ईडी द्वारा) बरामद की जा रही नोटों की गड्डियों और अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े वीडियो टीवी पर देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों को यह सच पचाने में मुश्किल महसूस हो सकती है। इसलिए, ये पोस्टर भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश हैं।’’

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments