scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमुंबई में लगातार बारिश से यातायात प्रभावित, कुछ निचले इलाकों में भरा पानी

मुंबई में लगातार बारिश से यातायात प्रभावित, कुछ निचले इलाकों में भरा पानी

Text Size:

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार को सुबह भी बारिश होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर उपनगर सेवाएं धीमी हैं।

उपनगर अंधेरी सहित कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने वहां लोगों की आवाजाही रोक दी है।

मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर भारी जाम है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ बोरीवली, गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी और बांद्रा के आसपास भी कुछ जगह भारी जाम है।’’

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह साढे़ आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दक्षिण मुंबई में औसतन 24 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगर में 44.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, मुंबई के 20 मौसम केंद्रों पर बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक छह घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारी बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अगर कुछ और घंटे यह जारी रही, तो कई जगह पानी भर सकता है। इससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है।’’

भाष निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments