scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि68 उपराष्ट्रपति चुनाव लीड विपक्ष उम्मीदवार

पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार : पवार

नयी दिल्ली, विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाने का रविवार को फैसला किया।

दि93 राजग बैठक मुर्मू

राष्ट्रपति पद के लिए मेरी उम्मीदवारी पर आदिवासियों, महिलाओं में उत्साह : मुर्मू

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले इस पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के वास्ते उनके नामांकन पर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और प्रसन्न हैं।

दि74 लीड सर्वदलीय बैठक

विपक्ष ने महंगाई, ‘अग्निपथ’, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की

नयी दिल्ली, विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने रविवार को मांग की कि संसद के मॉनसून सत्र में महंगाई, सेना में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विषयों पर चर्चा कराई जाये।

दि86 लीड टीका

भारत में कोविड रोधी टीके की खुराकों का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है जहां लोगों को दी गईं खुराकों की संख्या रविवार को 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

प्रादे85 तमिलनाडु लीड हिंसा

तमिलनाडु में लड़की की मौत के बाद हिंसा, पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं

कल्लाकुरिचि (तमिलनाडु), तमिलनाडु में कल्लाकुरिचि के निकट एक छात्रा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रविवार को कई वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया।

दि84 संसद सरकार विधेयक

मानसून सत्र में विभिन्न विभागों से जुड़े 32 विधेयक पेश होने के संकेत, 14 विधेयक तैयार : सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को कहा कि विभिन्न विभागों ने इस सत्र के दौरान 32 विधेयकों को दोनों सदनों में पेश करने के संकेत दिये हैं, जिनमें से 14 विधेयक तैयार हैं।

प्रादे87 उप्र प्रयागराज महाधिवक्ता दूसरीलीड आग

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय के भवन में आग लगी

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने स्थित महाधिवक्ता कार्यालय के डाक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में रविवार की सुबह आग लग गई जिसे बुझाने के लिए सेना की दमकल की गाड़ियों समेत 18 दमकल की गाड़ियां लगाई गई है।

दि76 दिल्ली केजरीवाल लीड मोदी

वर्ल्ड सिटीज समिट : केजरीवाल ने मोदी से अपने सिंगापुर दौरे को जल्द मंजूरी देने की मांग की

नयी दिल्ली, सिंगापुर के अपने प्रस्तावित दौरे के लिए केंद्र सरकार की अनुमति मिलने में देरी से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वह पिछले एक महीने से अधिक समय से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

दि96 आईसीएसई लीड परिणाम

आईसीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किये, चार छात्र शीर्ष पर

नयी दिल्ली, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) ने रविवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। घोषित परिणाम के अनुसार चार छात्रों ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

दि104 राष्ट्रपति चुनाव दूसरीलीड चिराग

राष्ट्रपति चुनाव तैयारी को लेकर आयोजित राजग की बैठक में शामिल हुए चिराग पासवान

नयी दिल्ली, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राजग की एक बैठक में शामिल हुए।

प्रादे48 उत्तराखंड बारिश अलर्ट

उत्तराखंड में 19, 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

देहरादून, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं ।

दि26 भारत चीन लीड वार्ता

पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत और चीन के बीच चल रही है 16वें दौर की सैन्य वार्ता

नयी दिल्ली, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के बाकी बचे बिंदुओं संबंधी शेष मुद्दों को हल करने के मकसद से रविवार को 16वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर रहे हैं।

अर्थ35 एनएसई लीड सीईओ

बीएसई के आशीष कुमार चौहान होंगे एनएसई के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ

नयी दिल्ली, बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीषकुमार चौहान जल्द नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

खेल9 खेल बैडमिंटन लीड सिंधू

सिंधू ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता, 2022 की तीसरी ट्रॉफी

सिंगापुर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने रविवार को यहां महिला एकल फाइनल में चीन की वैंग झी यी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

खेल32 खेल भारत लीड पारी

हार्दिक चमके, भारत ने इंग्लैंड को 259 रन पर समेटा

मैनचेस्टर, हार्दिक पंड्या (24 रन देकर चार विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और अनुशासित गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड को 45.5 ओवर में 259 रन पर समेट दिया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments