scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) रविवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि39 मन की बात दूसरीलीड मोदी

आइए स्थानीय को वैश्विक बनाएं, भारतीय उत्पादों की प्रतिष्ठा बढ़ाएं: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत द्वारा इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करना दर्शाता है कि उसके उत्पादों की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है।

अर्थ30 हड़ताल बैंक

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

नयी दिल्ली, ट्रेड यूनियनों की 28 और 29 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल से बैंकों का कामकाज भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के एक वर्ग ने सोमवार और मंगलवार की इस हड़ताल का समर्थन किया है।

प्रादे50 मप्र उड़ान सिंधिया

देश से सभी नियमित अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं फिर से शुरू : सिंधिया

ग्वालियर (मप्र), केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि करीब दो साल बाद रविवार से अब देश से सभी नियमित अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इसके पहले कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के चलते पाबंदियां लागू थीं।

दि28 एनटीए केंद्रीय विश्वविद्यालय दाखिला

साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया दो अप्रैल से होगी शुरू

नयी दिल्ली, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंतर-स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह घोषणा की।

प्रादे89 ओडिशा लीड एमआरएसएएम

भारत ने ओडिशा के तट से दो एमआरएसएएम का परीक्षण किया

बालासोर (ओडिशा), भारत ने रविवार को ओडिशा के चांदीपुर से भारतीय सेना के के लिए तैयार दो मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया।

प्रादे96 बिहार सहनी बर्खास्त

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे79 गुजरात सीबीआई गिरफ्तार

सीबीआई ने केनरा बैंक से धोखाधड़ी मामले में शिपिंग कंपनी के फरार निदेशक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद (गुजरात), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को कहा कि उसने गुजरात की एक शिपिंग कंपनी के ‘‘लंबे समय से’’ फरार एक अधिकारी को केनरा बैंक से 20.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्रादे66 कर्नाटक मंत्री एसएसएलसी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के दौरान ‘हिजाब’ पहनने की अनुमति नहीं होगी : कर्नाटक के मंत्री

बगलकोट (कर्नाटक), 27 मार्च (भाषा) कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने रविवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा सोमवार से शुरू होगी और 11 अप्रैल को संपन्न होगी।

प्रादे62 उप्र बसपा लीड मायावती

मैं राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव कभी स्वीकार नहीं करूंगी: मायावती

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि वह किसी भी पार्टी की ओर से मिले राष्ट्रपति पद के प्रस्ताव को कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने उनके समर्थकों को गुमराह करने के लिए यह झूठा प्रचार किया था कि अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को जीतने दिया गया, तो उनकी बहन जी (मायावती) को राष्ट्रपति बनाया जाएगा।

वि27 यूक्रेन रूस खुफिया

यूक्रेन को विभाजित कर सकता है रूस : खुफिया विभाग

कीव, यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव का कहना है कि रूस, यूक्रेन को दो टुकड़ों में विभाजित करने का प्रयास कर सकता है।

वि22 अमेरिका ब्लिंकन रूस

अमेरिका रूस में पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहा: विदेश मंत्री ब्लिंकन

यरुशलम, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा के बावजूद अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहा।

अर्थ25 एसएफआईओ पद रिक्त

एसएफआईओ में 62 प्रतिशत पद पड़े हैं खाली : आरटीआई

इंदौर, देश के बड़े कॉरपोरेट घोटालों की छानबीन कर रहे गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) में मानव संसाधन की कमी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें स्वीकृत पदों के मुकाबले 62 प्रतिशत रिक्त पड़े हैं।

खेल20 खेल बैडमिंटन लीड भारत

स्विस ओपन: सिंधू ने जीता महिला एकल का खिताब, प्रणय पुरुष एकल के उपविजेता बने

बासेल, भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को हराकर मौजूदा सत्र का अपना दूसरा महिला एकल खिताब जीता लेकिन पुरूष एकल के फाइनल में एच एस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा।

खेल25 खेल आईपीएल लीड दिल्ली

ललित और अक्षर ने दिलाई दिल्ली को मुंबई पर जीत

मुंबई, ललित यादव और अक्षर पटेल ने पांच ओवर में 75 रन की अटूट साझेदारी करके दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को यहां मुश्किल परिस्थितियों से उबारकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार विकेट से जीत दिलायी।

भाषा

धीरज सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments