scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि68 उपराष्ट्रपति चुनाव लीड विपक्ष उम्मीदवार

पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार : पवार

नयी दिल्ली, विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाने का रविवार को फैसला किया।

दि64 टीका खुराक लीड उपलब्धि

भारत में कोविड रोधी टीके की खुराकों का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है और लोगों को दी गईं खुराकों की संख्या रविवार को 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

प्रादे71 छत्तीसगढ़ मंत्री लीड इस्तीफा बघेल

टीएस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा अभी नहीं मिला है : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि उन्हें अभी तक मंत्री टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा नहीं मिला है और उन्हें इस्तीफा देने के उनके फैसले की जानकारी मीडिया से मिली है।

दि45 सर्वदलीय जोशी

गैर मुद्दों को मुद्दा बना रहा है विपक्ष: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

नयी दिल्ली, सरकार ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैर-मुद्दों को मुद्दा बना रहा है और संसद की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।

दि69 आईसीएसई परिणाम

आईसीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किये, चार छात्र शीर्ष पर

नयी दिल्ली, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) ने रविवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। घोषित परिणाम के अनुसार चार छात्रों ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

दि57 दिल्ली केजरीवाल लीड टीके

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से कोविड रोधी एहतियाती खुराक लेने की अपील की

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लेने की अपील की और कहा कि शहर में अभी तक केवल 10 प्रतिशत लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली है।

दि54 थरूर साक्षात्कार

देखना होगा कि क्या असंसदीय शब्दों की सूची को सख्ती से लागू किया जाता है: थरूर

नयी दिल्ली, असंसदीय शब्दों को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि वह सदन में सामान्य तरीके से बोलेंगे और देखेंगे कि क्या वहां सार्थक आलोचना को दबाने के लिए सख्ती से इन शब्दावली को लागू किया जाता है।

दि53 दिल्ली डीयू कुलपति साक्षात्कार विद्यार्थी

गैर-डीयू विद्यार्थियों के लिए प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना: कुलपति योगेश सिंह

नयी दिल्ली, अगले साल से गृहिणियां, सेवानिवृत्त लोग और कार्यरत पेशेवर समेत ऐसे लोग, जो कुछ विषयों में पढ़ाई करना चाहते हैं, पर डिग्री नहीं चाहते, वे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नियमित छात्रों के साथ कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

प्रादे48 उत्तराखंड बारिश अलर्ट

उत्तराखंड में 19, 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

देहरादून, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं ।

दि26 भारत चीन लीड वार्ता

पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत और चीन के बीच चल रही है 16वें दौर की सैन्य वार्ता

नयी दिल्ली, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के बाकी बचे बिंदुओं संबंधी शेष मुद्दों को हल करने के मकसद से रविवार को 16वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर रहे हैं।

अर्थ12 जीएसटी दर

पैकटबंद, लेबल वाली खाद्य वस्तुओं, अस्पताल के कमरों पर कल से पांच प्रतिशत जीएसटी देना होगा

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) देना होगा।

खेल9 खेल बैडमिंटन लीड सिंधू

सिंधू ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता, 2022 की तीसरी ट्रॉफी

सिंगापुर, 17 जुलाई (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने रविवार को यहां महिला एकल फाइनल में चीन की वैंग झी यी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

खेल13 खेल निशानेबाजी लीड भारत

अंजुम मोदगिल ने निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता

चांगवन, भारत की अंजुम मोदगिल ने रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments