scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:

दि29न्यायालय दूसरी लीड जकिया

गुजरात दंगे: प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट देने का फैसला उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

दि21 राष्ट्रपति मुर्मू लीड नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

नयी दिल्ली: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

दि24 मुर्मू विपक्ष

मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

दि48अग्निपथ वायुसेना भर्ती

वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की

नयी दिल्ली, कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को पंजीकरण खिड़की खुलने के साथ ही अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई।

दि49भाजपा न्यायालय जकिया

गुजरात दंगा मामले में प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट पर भाजपा ने कहा: ‘सत्यमेव जयते’

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उच्चतम न्यायालय द्वारा 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किए जाने पर शुक्रवार को इसे ‘‘सत्य की जीत’’ करार दिया।

दि44न्यायालय जकिया एसआईटी

दंगे की जांच में एसआईटी ने सफलतापूर्वक अपने कार्य को अंजाम दिया: न्यायालय

नयी दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगों के मामलों में किए गए ‘‘अथक काम’’ के लिए शुक्रवार को एसआईटी की सराहना करते हुए कहा कि उसने ‘‘सफलतापूर्वक अपने कार्य को अंजाम’’ दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि एसआईटी की राय को स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ सामूहिक हिंसा फैलाने या भड़काने की एक बड़ी साजिश का मामला नहीं बनता है।

प्रादे80 केरल राहुल कार्यालय हमला

वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, एसएफआई के 8 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

वायनाड (केरल), कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय तक सत्तारूढ़ माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई एसएफआई का विरोध मार्च शुक्रवार को हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लोकसभा सदस्य के कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश कर तोड़फोड़ की।

दि57 नड्डा विपक्ष

नड्डा ने खड़गे, चौधरी, देवेगौड़ा और अब्दुल्ला से की बात, मुर्मू के लिए मांगा समर्थन

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा।

प्रादे63महाराष्ट्र शिवसेना निर्दलीय मांग

महाराष्ट्र: भाजपा समर्थक दो निर्दलीय विधायकों ने की विधानसभा उपाध्यक्ष को हटाने की मांग

मुंबई, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक दो विधायकों ने शुक्रवार को शिवसेना विधायक अजय चौधरी को पार्टी विधायक दल का नया नेता नियुक्त किये जाने को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल की मंजूरी मिलने पर आपत्ति जतायी।

प्रादे57महाराष्ट्र शिवसेना लीड सरकारी आदेश

एमवीए पर संकट के बीच राकांपा, कांग्रेस द्वारा नियंत्रित विभागों ने कई सरकारी आदेश जारी किए

मुंबई, पार्टी नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण शिवसेना के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व पर छाए संकट के बीच प्रदेश सरकार के विभागों द्वारा बीते चार दिनों में हजारों करोड़ रुपये मूल्य के विकास संबंधी कार्यों के लिये निधि जारी करने के आदेश दिए गए।

प्रादे61महाराष्ट्र शिवसेना उद्धव

मैंने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया पर अपना संकल्प नहीं छोड़ा है: उद्धव

मुंबई, शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बगावत का सामना कर रही अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से शुक्रवार को बातचीत की और पार्टी तथा महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व को लेकर जारी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया।

वि33बुल्गारिया मत उ.मकदूनिया ईयू

बुल्गारियाई सांसदों ने किया मतदान, ईयू में शामिल होने के उत्तरी मकदूनिया के प्रयास का विरोध नहीं

सोफिया, बुल्गारिया की संसद ने शुक्रवार को उस वीटो को हटाने के लिए मतदान किया जिससे उत्तरी मकदूनिया और अल्बानिया के साथ यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता वार्ता लंबे समय से अवरुद्ध हो रही है। इससे नई उम्मीदें जगी है कि संघ अब यूक्रेन में रूस के युद्ध के बीच पश्चिमी बाल्कन में अपनी विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकता है।

वि21संरा गुतेरस खाद्य संकट

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने वैश्विक खाद्य संकट के कारण ‘तबाही’ की चेतावनी दी

बर्लिन, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि वैश्विक खाद्य संकट के कारण विश्व ‘तबाही’ का सामना कर रहा है।

अर्थ33आरबीआई मौद्रिक नीति

मौद्रिक नीति अन्य देशों के मुकाबले अधिक उदार होगी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

नयी दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि मौद्रिक नीति से जुड़े कदम दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले अधिक उदार होंगे क्योंकि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति के घटकर छह प्रतिशत से नीचे आने का अनुमान है।

खेल15खेल वॉलीबॉल भारत

भारत ने महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सिंगापुर को 3-0 से हराया

नयी दिल्ली, भारतीय सीनियर वॉलीबॉल टीम ने थाईलैंड के नाखोन पाथोम में 21वें प्रिंसेस कप तीसरे एवीसी महिला चैलेंज कप में सिंगापुर को 3-0 से हराकर जीत से अपना अभियान शुरू किया।

खेल13खेल तीरंदाजी कप भारत

तीरंदाजी विश्व कप में भारत की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी फाइनल में, देश का दूसरा पदक पक्का

पेरिस, भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि34पोलियो वायरस

लंदन सीवेज में मिला पोलियोवायरस – आपको क्या जानना चाहिए

बर्मिंघम, जैसा कि हमने सोचा था कि 2022 में मंकीपॉक्स नया डराने वाला वायरस होगा, यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने उत्तर और पूर्वी लंदन में सीवेज में बार-बार पोलियोवायरस मिलने की घोषणा की है। पोलियो की बार-बार सकारात्मक रीडिंग से पता चलता है कि क्षेत्र में संक्रमण और संभावित संचरण चल रहा है। यह अप्रत्याशित है क्योंकि 2003 से ब्रिटेन को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। यहां आपको क्या जानने की जरूरत है।

वि25वायरस-लॉकडाउन-अकेलापन

लॉकडाउन के दौरान अकेले रहे लोगों में से कुछ अब भी अकेलेपन से उबर नहीं पाए

सिडनी, सोशल मीडिया और वीडियोकांफ्रेंसिंग तकनीक तक व्यापक पहुंच के बावजूद, कोविड लॉकडाउन के दौरान कई आस्ट्रेलियाई लोगों ने अकेलेपन का अनुभव किया और यह अकेलापन लगातार बना रहा।

वि12विज्ञान-प्रजाति

कुछ जीवों की उम्र लंबी क्यों होती है, वैज्ञानिकों ने शोध कर बताई वजह

एडिलेड, क्या आपने कभी इस रहस्य के बारे में सोचा है कि कुछ जीवों का जीवन लंबा क्यों होता है? शायद रीढ़ की हड्डी (या ‘कशेरुकी’) वाले अन्य जानवरों के जीवनकाल को समझने से हमें इस रहस्य को खोलने में मदद मिल सकती है।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments