scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि9 ईडी लीड पंजाब रेत खनन गिरफ्तार

ईडी ने धन शोधन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी को सीमावर्ती राज्य में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि20 स्वास्थ्य नीट पीजी परीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनबीई से नीट पीजी 2022 को छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित करने को कहा

नयी दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) से नीट पीजी 2022 को छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित करने को कहा है, क्योंकि नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग भी इसी दौरान होनी है।

प्रादे14 महाराष्ट्र इमारत लीड ढही

निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से पांच मजदूरों की मौत, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

पुणे (महाराष्ट्र), पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

दि17 न्यायालय हरियाणा आरक्षण

आरक्षण मामला: हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का किया रुख

नयी दिल्ली, हरियाणा सरकार ने राज्य के निवासियों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करने वाले उसके कानून पर अंतरिम रोक लगाने के पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

दि11 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,35,569 हुई

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,49,394 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,19,52,712 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,35,569 रह गई है।

दि13 टीका किशोर

देश में 65 प्रतिशत पात्र किशोरों को टीके की पहली खुराक दी गई : मांडविया

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि देश में 15 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 65 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

दि29 सरकार लीड ओवैसी सुरक्षा

सरकार ने ओवैसी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रमुख मुस्लिम नेता एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी की कार पर गोलियां चलाए जाने की घटना हुई थी।

दि12 ईडी चन्नी कांग्रेस

मोदी सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर ‘हमला’ किया : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार को गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर ‘हमला’ किया है।

संसद7 विपक्ष लीड बहिर्गमन रास

तमिलनाडु राज्यपाल के नीट संबंधी सरकार का विधेयक लौटाए जाने के मुद्दे पर रास से विपक्ष का बहिर्गमन

नयी दिल्ली, तमिलनाडु में चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के खिलाफ राज्य विधानसभा में पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा लौटाये जाने का मुद्दे पर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राज्यसभा में नारेबाजी करने के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया।

दि27 दिल्ली डीडीएमए ढील

दिल्ली में सात फरवरी से उच्च शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर, कक्षा 9-12 के स्कूल फिर से खुलेंगे

नयी दिल्ली, कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राष्ट्रीय राजधानी में उच्च शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटर के साथ-साथ नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को सात फरवरी से फिर से खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ9 बजट आईएमएफ भारत

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक ने बजट 2022-23 को भारत के लिए ‘विचारपूर्ण’ नीति एजेंडा बताया

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भारत के लिए बहुत ‘विचारपूर्ण’ नीति एजेंडा है और यह मानवीय पूंजी निवेश तथा डिजिटलीकरण पर अनुसंधान और विकास में नवोन्मेष पर जोर देता है।

अर्थ10 कर्नाटक बैंक पुरस्कार

कर्नाटक बैंक को सीआईआई सम्मान

मंगलुरु, कर्नाटक बैंक को उसकी नवोन्मेषी सर्वश्रेष्ठ पद्धति ‘केबीएल विकास’ के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘डीएक्स 2021’ डिजिटल रूपांतरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। बैंक ने यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

खेल8 खेल हॉकी प्रो लीग लीड भारत

भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लिये दक्षिण अफ्रीका रवाना

बेंगलुरू, भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ आठ से 13 फरवरी तक होने वाले मुकाबलों के लिये शुक्रवार को जोहानिसबर्ग रवाना हो गई जबकि ‘बीमारी’ के कारण ऐन मौके पर सीनियर फॉरवर्ड ललित उपाध्याय और मिडफील्डर जसकरण सिंह नहीं जा सके ।

खेल9 खेल अंडर 19 कप फाइनल संभावना

अंडर 19 विश्व कप में दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय टीम

नॉर्थ साउंड ( एंटीगा), पिछले 14 सत्र में आठ बार फाइनल खेलकर चार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है और इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को फाइनल में यश धुल की टीम इस दबदबे पर मुहर लगाने के इरादे से उतरेगी ।

वि1 अमेरिका भारत रूस यूक्रेन

भारत के साथ संबंध अपनी खूबियों पर टिके हैं, रूस के साथ तनाव से प्रभावित नहीं : अमेरिका

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अपनी विशेषताओं पर आधारित हैं और रूस के साथ जारी तनाव का इन पर असर नहीं पड़ा है।

वि5 ब्रिटेन प्रधानमंत्री अधिकारी इस्तीफा

लॉकडाउन के बीच पार्टी आयोजन मामले में प्रधानमंत्री जॉनसन के चार शीर्ष सहयोगियों का इस्तीफा

लंदन, कोविड-19 संबंधी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में पार्टी के आयोजन पर विवादों में घिरे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के चार करीबी सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया है।

रवि कांत शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments