नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि16 कांग्रेस राजस्थान बैठक
खरगे और राहुल ने राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और रणनीति बनाने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
दि21 संसदीय समिति मणिपुर विपक्ष
मणिपुर की स्थिति पर चर्चा से मना करने पर विपक्षी सदस्यों का संसदीय समिति की बैठक से बहिर्गमन
नयी दिल्ली : संसद की गृह संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष द्वारा मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग अस्वीकार किये जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को इसकी बैठक से ‘वाकआउट’ (बहिर्गमन) किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि17 न्यायालय मणिपुर इंटरनेट
उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बार-बार बंद किए जाने के खिलाफ दायर राज्य के दो निवासियों की याचिका पर सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।
दि14 न्यायालय आप अध्यादेश
दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश: न्यायालय 10 जुलाई को करेगा याचिका पर सुनवाई
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जताई।
दि5 आईआईटी जंजीबार जयशंकर
आईआईटी मद्रास का विदेश में पहला परिसर जंजीबार-तंजानिया में स्थापित होगा
नयी दिल्ली : भारत से बाहर विदेश में पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जंजीबार-तंजानिया में स्थापित किया जायेगा और इसके लिए दोनों देशों के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे15 मप्र आदिवासी चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने पेशाब घटना के पीड़ित युवक के पैर धोए, माफी मांगी
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब घटना के पीड़ित युवक के बृहस्पतिवार को पैर धोए और उससे माफी मांगी।
प्रादे4 कश्मीर राष्ट्रगान गिरफ्तारी
जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
श्रीनगर : श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वि14 विश्व सबसे गर्म सप्ताह
धरती पर लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गर्मी दर्ज
न्यूयॉर्क : धरती का औसत तापमान बुधवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर दर्ज किया गया।
अर्थ9 वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
बेहतर वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से भारत टिकाऊ वृद्धि की राह पर : वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट
नयी दिल्ली : वैश्विक चुनौतियों के बीच बेहतर तरीके से वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से आज भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से पुनरुद्धार की राह पर है। वित्त मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
खेल1 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू, सेन कनाडा ओपन के दूसरे दौर में
कैलगरी : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन कनाडा ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के इस सुपर 500 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज की।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
