नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि13मोदी लीड रोजगार मेला
सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता आई, भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार खत्म हुआ: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में ‘भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार’ को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ‘परिवारवादी’ राजनीतिक दलों पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी पार्टियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने ‘रेट कार्ड’ से युवाओं को ‘लूटा’ है जबकि उनकी सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य को ‘सुरक्षित’ करने के लिए काम कर रही है।
दि15कोविन कांग्रेस खरगे
सरकार को निजता और राष्ट्रीय सुरक्षा की परवाह नहीं : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोविन प्लेटफॉर्म के डेटा में सेंधमारी से जुड़े दावों को लेकर मंगलवार को सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि सरकार को न तो निजता के मौलिक अधिकार की परवाह है और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई मतलब है।
प्रादे23बिहार मंत्री इस्तीफा
बिहार: जीतन मांझी के बेटे ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
पटना, बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ने यहां इसकी घोषणा की।
प्रादे17ईडी तमिलनाडु मंत्री लीड छापे
तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के परिसरों पर ईडी के छापे
चेन्नई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे18मणिपुर गोलीबारी
हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी में नौ और लोग घायल
इंफाल, हिंसा प्रभावित मणिपुर में इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक क्षेत्र में उग्रवादियों तथा ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच सोमवार देर रात तक हुई गोलीबारी में नौ और लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि9रूस यूक्रेन लीड हमला
जेलेंस्की के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमला,कम से कम तीन लोगों की मौत: यूक्रेनी अधिकारी
कीव, यूक्रेन के क्रिवयी रीह शहर में रिहाइशी इमारतों में रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए, वहीं 25 लोग घायल हुए हैं। एक क्षेत्रीय गवर्नर ने यह जानकारी दी।
वि8अमेरिका बाइडन मोदी रात्रिभोज
बाइडन परिवार 21 जून को मोदी के लिए रात्रिभोज आयोजित करेगा, 22 जून को राजकीय रात्रिभोज
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 21 जून को एक आत्मीय रात्रिभोज की मेजबानी करने की योजना बना रहा है और इसके एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय-व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अर्थ9ब्रिटेन अर्थव्यवस्था
ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर अप्रत्याशित रूप से घटी
लंदन, ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर अप्रत्याशित रूप से घट गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक काम पर जाने वाले लोगों की संख्या महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई है।
अर्थ8अमेरिका भारत यूएसआईबीसी
अमेरिकी कंपनियों ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे अधिक योगदान के लिए हैं तैयार: अतुल केशप
वाशिंगटन, अमेरिकी कंपनियों ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वे अधिक योगदान करने को तैयार हैं। एक शीर्ष अमेरिकी व्यापार पैरोकारी समूह के प्रमुख अतुल केशप ने यह बात कही।
खेल2खेल हॉकी पाक पीएचएफ मदद
चेन्नई में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान हॉकी को आर्थिक मदद
कराची,चेन्नई में अगस्त में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करते हुए पाकिस्तान हॉकी महासंघ को सरकार ने ढाई करोड़ रूपये आवंटित किये हैं ।
भाषा नरेश
136 1403
NNNN
नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
