scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे46 मप्र मोदी गांव

पिछली सरकारों ने गांवों की उपेक्षा की क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे : प्रधानमंत्री मोदी

रीवा (मप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछली सरकारों ने गांवों की उपेक्षा की क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे।

खेल5 खेल मणिपुर मोदी

गुणवत्तापूर्ण खेल अवसंरचना के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता: मोदी

इम्फाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को गुणवत्तापूर्ण खेल अवसंरचना प्रदान करने के लिए सोमवार को केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता जताई।

दि17 न्यायालय लखीमपुर मिश्रा

लखीमपुर खीरी हिंसा: न्यायालय ने कहा, निचली अदालत में हर दिन सुनवाई संभव नहीं

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में निचली अदालत को रोजाना सुनवाई करने का निर्देश देना संभव नहीं है, क्योंकि इससे अन्य लंबित मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

दि20 न्यायालय स्कूल भर्ती घोटाला

न्यायालय ने कहा: न्यायाधीश लंबित मामलों को लेकर साक्षात्कार नहीं दे सकते, मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के महापंजीयक से चार दिन के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा कि क्या न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले से संबंधित लंबित मामले में एक समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया था।

प्रादे45 बंगाल ममता दूसरी लीड नीतीश

तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता पहुंचे नीतीश कुमार, ममता से करेंगे मुलाकात

कोलकाता : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता पहुंचे। दोनों आज दोपहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

प्रादे40 उप्र जेल वीडियो

उमेश पाल की हत्‍या से पहले अशरफ से बरेली जेल में असद की मुलाकात का वीडियो सार्वजनिक

बरेली (उप्र) : प्रयागराज में उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों की हत्‍या में नामजद किये गये असद एवं अन्‍य शूटरों का बरेली जेल से निकलते हुए एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्रादे44 राजस्‍थान गहलोत लीड शिवि‍र

महंगाई से राहत देना हमारा ध्येय: गहलोत

जयपुर : आम लोगों को महंगाई से राहत देने को अपनी सरकार का ध्येय बताते हुए राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अपील की कि लोग राज्य में कांग्रेस को फिर सत्ता में लायें ताकि वह अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत कर सके।

प्रादे33 जम्मू पुंछ हमला तलाश

पुंछ आतंकी हमला : पूछताछ के लिए 40 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

पुंछ/जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के तहत 40 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रादे19 तमिलनाडु आयकर लीड छापे

तमिलनाडु की रियल एस्टेट कंपनी आयकर विभाग की जांच के दायरे में

चेन्नई : आयकर विभाग ने तमिलनाडु की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी के परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अर्थ6 अडाणी पुनर्खरीद

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह ने 13 करोड़ डॉलर की ऋण पुनर्खरीद शुरू की

नयी दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने सोमवार को कर्ज पुनर्खरीद कार्यक्रम शुरू किया। इस साल जनवरी में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह ने पहली बार ऋण पुनर्खरीद शुरू की है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments