scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सोमवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि39 भारत जापान लीड वार्ता

भारत और जापान ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने का संकल्प किया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने सोमवार को भारत-जापान वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प किया और कहा कि यह शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए महत्वपूर्ण है।

संसद5 स्थगित लीड रास

राहुल की टिप्पणी और अडाणी मुद्दे पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दि34 संसद लीड विपक्ष

जेपीसी की मांग स्वीकार किए जाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगी: विपक्ष

नयी दिल्ली, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग से ध्यान भटकाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जेपीसी की मांग स्वीकार किए जाने तक उनका संघर्ष लोकतांत्रिक ढंग से जारी रहेगा।

प्रादे29 पंजाब लीड अमृतपाल

खालिस्तान समर्थक कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी; चाचा व चालक का आत्मसमर्पण

चंडीगढ़, खालिस्तान समर्थक कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह के चाचा और चालक ने जालंधर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि सिंह अब भी फरार है। वहीं पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस (संदेश) सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ा दी है।

दि15 कांग्रेस खरगे राहुल

लोकसभा में राहुल के बोलने के लिए मंगलवार का समय मांगा है: खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी लोकसभा में अपनी बात रख सकें, इसके लिए मंगलवार का समय मांगा गया है।

दि17ईडी लीड कविता

दिल्ली आबकारी नीति : बीआरएस नेता कविता पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं

नयी दिल्ली, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दूसरे चरण की पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ13 सीआईएल कोयला

जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम : सीआईएल चेयरमैन

कोलकाता, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है।

अर्थ14दिल्ली आर्थिक समीक्षा

दिल्ली आर्थिक समीक्षा: आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा; प्रतिव्यक्ति आय में 14.18 प्रतिशत वृद्धि होगी

नयी दिल्ली, दिल्ली की आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 3,89,529 रुपये हो गई जो 2020-21 में 3,31,112 रुपये थी।

खेल3खेल बैडमिंटन भारत

स्विस ओपन : जीत की राह पर लौटने उतरेगी सिंधू

बासेल, खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैम्पियन पी वी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के जरिये जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी ।

भाषा

निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments