scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

अर्थ11 मोदी पर्यटन लीड बजट वेबिनार

लीक से हटकर सोच, दीर्घकालिक दृष्टिकोण से पर्यटन को दी जा सकती हैं नई ऊंचाइयां: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में दूर-दराज इलाकों के गांवों के भी अब पर्यटन के नक्शे पर आ जाने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि लीक से हटकर सोच और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।

वि10 राहुल कैंब्रिज

मेरे फोन में पेगासस था, गुप्तचर अधिकारियों ने सावधान रहने के लिए बोला था : राहुल गांधी

लंदन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उन्हें फोन करके बताया था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है।

दि18 जापान हयाशी साक्षात्कार

जी7 के अध्यक्ष के तौर पर जापान, जी20 के अध्यक्ष भारत के साथ निकट समन्वय चाहता है:हयाशी

नयी दिल्ली, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि यूक्रेन में रूस के आक्रमण से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, दुनिया भर के लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है और जापान तमाम चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

दि7 क्वाड बैठक

दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

नयी दिल्ली, क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति इस चतुष्पक्षीय संवाद समूह की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रादे22 मेघालय एनपीपी संगमा

मेघालय : संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

शिलांग, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड के. संगमा ने शुक्रवार को मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दि26 सोनिया अस्पताल

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

वि13चीन भारत वित्त मंत्री बैठक

सीमा मुद्दों को ‘उचित स्थान’ पर रखते हुए स्थिति सामान्य बनाने पर काम किया जाए: चीनी विदेश मंत्री

बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कहा है कि भारत और चीन को द्विपक्षीय संबंधों में सीमा मुद्दे को “उचित स्थान” पर रखना चाहिए और अपनी सीमाओं पर स्थिति सामान्य बनाने के लिए यथाशीघ्र मिलकर काम करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

खेल7 खेल लीड भारत

भारत को नौ विकेट से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

इंदौर, ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को यहां तीन दिन के अंदर भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की श्रृंखला में वापसी की और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

खेल6खेल हॉकी कोच

दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन भारतीय पुरूष हॉकी टीम के नये कोच

नयी दिल्ली, तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम के सहायक कोच रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन भारतीय पुरूष हॉकी टीम के नये कोच होंगे ।

भाषा

निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments