scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमदेशउत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर भाजपा में शीर्ष स्तर पर चर्चा

उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर भाजपा में शीर्ष स्तर पर चर्चा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को उत्तराखंड में सरकार गठन के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की।

भाजपा ने उत्तराखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता ने वापसी तो कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड की भाजपा इकाई के अध्यख मदन कौशिक शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी इस बैठक में शामिल हुए।

धामी ने बाद में भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शाह को उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात तक एक बैठक की थी जिसमें नड्डा के अलावा बी एल संतोष, अमित शाह, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments