scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशएआई से दिवंगत गायकों की हूबहू आवाज पैदा करने के लिए अनुमति ली और उचित पारिश्रमिक दिया : रहमान

एआई से दिवंगत गायकों की हूबहू आवाज पैदा करने के लिए अनुमति ली और उचित पारिश्रमिक दिया : रहमान

Text Size:

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) संगीतकार ए.आर. रहमान ने कहा कि दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की नयी फिल्म ‘लाल सलाम’ में एक गीत के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का उपयोग कर दिवंगत गायक बम्बा बकया और शाहुल हमीद की हूबहू आवाजों को पैदा करने के मकसद से उनकी टीम ने मंजूरी ली गयी थी।

इन दोनों दिवंगत गायकों ने निधन से पहले रहमान के साथ कई मौकों पर काम किया था और इस फिल्म के गीत ‘थिमिरी येझुडा’ के लिए दोनों को गायक के रूप में श्रेय दिया गया है।

म्यूजिक स्टोडियो सोनी म्यूजिक साउथ ने ‘एक्स’ पर सोमवार को कहा, ”बम्बा बकया और शाहुल हमीद की मधुर आवाज में लाल सलाम’ के गीत ‘थिमिरी येझुडा’ को पिरोना टाइम्सलेसवॉयसएक्स एआई वॉयस मॉड्यूल की वजह से संभव हो पाया।”

स्टूडियो ने कहा, ”फिल्म जगत में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिग्गज दिवंगत गायकों की आवाज को फिर से पैदा किया गया है।”

स्टूडियो के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रहमान ने कहा कि गीत के लिए उनकी आवाज की फिर से रचना करने के लिए उनकी टीम ने बकया और हमीद के परिवारों से मंजूरी ले ली थी।

उन्होंने कहा, ”हमने उनके परिवारों से अनुमति ली और उनकी आवाज का उपयोग करने के लिए उचित पारिश्रमिक भी दिया। अगर हम इसका सही तरीके से उपयोग करें तो तकनीक खतरा नहीं बनेगी।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments