बलिया (उप्र), 27 मार्च (भाषा) बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने कथित रूप से बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बन्धैता पोखरा गांव में बृहस्पतिवार रात्रि करीब आठ बजे फेफना कस्बे के निवासी विश्वनाथ खरवार (62) का जला हुआ शव मिला।
थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास में एक ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा मिला है।
सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा कि बुजुर्ग द्वारा संभवत: स्वयं ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली गई।
उन्होंने बताया कि वह पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित थे और बीमारी से तंग आकर उनके आत्महत्या करने का तथ्य सामने आ रहा है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
