scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशजब तक एमएसपी नहीं मिल जाता तब तक सरकार के साथ लड़ाई जारी रहेगी : टिकैत

जब तक एमएसपी नहीं मिल जाता तब तक सरकार के साथ लड़ाई जारी रहेगी : टिकैत

Text Size:

जींद, 23 जनवरी (भाषा) भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं मिल जाती है तब तक सरकार के साथ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

टिकैत ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को परेशानी आ रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ही वह राहुल गांधी से मिले थे।

एक कार्यक्रम में शामिल होने आये भाकियू नेता ने कहा कि सरकार कोई भी हो, किसानों के हितों पर किसी को कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा।

दरअसल, पिछले दिनों भाकियू नेता राकेश टिकैत के कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने पर खटकड़ टोल कमेटी ने टिकैत का विरोध किया था।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments