scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशतिहाड़ जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच के आदेश

तिहाड़ जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच के आदेश

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) तिहाड़ जेल के एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका दीन दयाल अस्पताल (डीडीयू) में इलाज चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ गोरा का जेल संख्या तीन में बेहोश होने के बाद एक फरवरी से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अधिकारी ने कहा कि गुरदीप सिंह को विकासपुरी में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे 29 जनवरी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने कहा कि गोरा हरि नगर और विकासपुरी में चोरी और शस्त्र अधिनियम के 11 मामलों में शामिल था।

जेल अधिकारियों ने मौत के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतक के परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है।

भाषा योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments