scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशरणथम्भौर में बाघ को पर्यटक वाहनों ने घेरा, तीन चालक और तीन गाइड पर प्रतिबंध

रणथम्भौर में बाघ को पर्यटक वाहनों ने घेरा, तीन चालक और तीन गाइड पर प्रतिबंध

Text Size:

जयपुर, 10 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर बाघ परियोजना क्षेत्र में पर्यटक वाहनों की ओर से बाघ को घेरने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने तीन गाइड और तीन वाहन चालकों पर अग्रिम आदेश तक उस क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रणथम्भौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को शाम की पारी में जोन नंबर तीन में पर्यटक भ्रमण के दौरान बाघ दिखाई दिया, इस दौरान कुछ वाहनों ने बाघ को चारों ओर से घेर लिया, जिससे उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर जांच की गयी।

सिंह ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर वाहन चालक मुरारी लाल मीणा, महेंद्र माली और तेजराज सिंह तथा गाइड प्रफुल्ल पाराशर, हंसराज गुर्जर एवं सैयद इरशाद पर कार्यवाही की गई तथा उन्हें अग्रिम आदेश तक रणथंभौर बाघ परियोजना में प्रवेश पर रोक दिया है।

वन विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत बाघ दर्शन के समय कम से कम दस फीट की दूरी बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन इस घटना में नियमों की खुली अवहेलना की गई।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments