scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतर हिस्सों में तूफान आने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतर हिस्सों में तूफान आने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

Text Size:

रांची, 27 मार्च (भाषा) झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शनिवार को आंधी-तूफान आने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

राज्य के आठ उत्तरपूर्वी जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “राज्य में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।”

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments