scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशआगरा में एक महिला के हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फैंका, मौत

आगरा में एक महिला के हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फैंका, मौत

Text Size:

आगरा, 24 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक महिला के हाथ बांधकर उसे एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला एक युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अपार्टमेण्ट में रहने वालों की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रितिका के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि रीतिका विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी । उन्होंने बताया कि विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलायें आयीं थी । उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी ौर बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments