scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशभीलवाड़ा में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक घायल

भीलवाड़ा में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Text Size:

जयपुर, 29 मार्च (भाषा) भीलवाड़ा जिले के नाथून गांव के पास रविवार सुबह दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे जहाजपुर थाना क्षेत्र के नाथून गांव के पास हुआ।

जहाजपुर थाने के थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गईं। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई थी। चारों युवकों को एम्बुलेंस से जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में हनुमाननगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35) और इंटुदा के रहने वाले नरेंद्र (36) की मौत हो गई। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार शक्करगढ़ जोजर कस्बा निवासी विशाल (19) की भी मौत हो गयी। विशाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसी के गांव का राहुल (18) अस्पताल में भर्ती है।

थानाधिकारी ने बताया कि विशाल और राहुल दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों ‘राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ की परीक्षा देने जोझर गांव से जहाजपुर आ रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी दोस्त थे। वे किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिए गए।

भाषा बाकोलिया गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments