महराजगंज (उप्र) 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोठीभर थाना क्षेत्र के सब्या चिरौखोट गांव के पास हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने रात करीब 8:20 बजे एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसपर सवार साहिल साहनी (20), किशन साहनी (22) और अमरेश साहनी (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया गया है और मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।
सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
