हैदराबाद, 26 फरवरी (भाषा) म्यांमा के तीन नाबालिग रोहिंग्याओं को बृहस्पतिवार को यहां एक मंदिर में मूर्ति को नुकसान पहुंचाने और तांबे का बर्तन चुराने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि चंद्रयानगुट्टा पुलिस थाने के अंतर्गत बरकस स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात अपराधियों द्वारा तांबे का बर्तन चोरी करने की शिकायत के बाद 24 फरवरी को मामला दर्ज किया गया।
हैदराबाद पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान, विशेष दलों ने आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि कुछ बच्चे पॉलिथीन बैग में सामान ले जाते हुए संदिग्ध रूप से घूम रहे थे।
पुलिस ने बताया कि म्यांमा के मूल निवासी इन सभी नाबालिगों को बालापुर स्थित उनके आवासों से पकड़ा गया।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
